मुजफ्फरपुर, जून 2 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा से लापता किशोर का सोमवार को शव मिला। मृतक राजू राय का 16 वर्षीय पुत्र नितेश कुमार था। पोखरैरा नया रोड चौक से रुपौली जाने वाले एप्रोच पथ के समीप एक झाड़ी से सोमवार की देर शाम शव बरामद हुआ। घर से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर नितेश का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नया रोड चौक पर एनएच-722 को जाम कर यातायात ठप कर दिया। इस दौरान जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि नितेश रविवार की सुबह करीब 11 बजे खाना खाने के बाद किसी साथी का फोन आने पर अपनी रेंजर साइकिल से घर से निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और जैतपुर थाना में आवेदन देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सोशल मीडिया के माध्यम से ...