बुलंदशहर, अप्रैल 2 -- अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में एक किशोर का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 29 मार्च से लापता चल रहे किशोर अनमोल पुत्र हरी राज निवासी ग्राम छोटा बांस थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई है। शव मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह गांव छोटा बांस के पास जंगल में स्थित एक कुएं से दुर्गंध उठने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि अनमोल की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भे...