रुद्रपुर, अगस्त 21 -- नानकमत्ता। नानकमत्ता पुलिस ने बहला-फुसलाकर लाई गई एक किशोरी को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 15 जून को नानकमत्ता क्षेत्र से किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ मैनुअल पुलिसिंग और सर्विलांस की मदद से करीब 1,000 किलोमीटर दूर हिमाचल प्रदेश से नाबालिग को बरामद किया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ऑनलाइन फ्री फायर गेम के जरिए किशोरी के संपर्क में आया था और 16 जून को उसे बहला-फुसलाकर हिमाचल प्रदेश ले गया। पुलिस ने आरोपी हर्ष ठाकुर उर्फ निखिल पुत्र कमलेश कुमार, निवासी ई-ब्लॉक, निकट हनुमान मंदिर, उत्तम नगर, दिल्ली को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। इस सफलता को हासिल करने वाली पुलिस ट...