मेरठ, अप्रैल 3 -- हरियाणा के झज्जर जनपद से दो दिन पूर्व लापता हुई किशोरी को बहसूमा पुलिस ने शुक्रवार को सकुशल बरामद करके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। किशोरी के मिलने से परिवार में राहत की सांस ली। विकास नगर सेक्टर-3 झज्जर हरियाणा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री दो अप्रैल को अपने पिता से किसी बात पर नाराज होकर घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। शुक्रवार दोपहर बहसूमा पुलिस को किशोरी संदिग्ध अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए किशोरी को रोककर पूछताछ की और उसे थाने ले आई। पूछताछ के दौरान किशोरी ने अपने परिजनों की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचना देकर थाने बुलाया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद कि...