रुडकी, नवम्बर 23 -- तीन दिन पूर्व कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने एक गांव के एक युवक पर बहला-फुसलाने और घर से सोने के गहनों की चोरी कर ले जाने का आरोप लगाया था। रविवार को लापता किशोरी अपने घर लौट आई है। पुलिस किशोरी से पूछताछ कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 20 नवंबर की रात को उनकी 15 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई थी। उन्होंने गांव निवासी एक युवक पर किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी के कहने पर किशोरी घर से गहने चोरी करके ले गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद किए गए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। रविवार को अचानक किशोरी अपने घर लौट आई है। परिजनों ...