गुड़गांव, अगस्त 8 -- गुरुग्राम,कृष्ण कुमार। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक एक्सप्रेस ट्रेन में से घर से लापता हुई किशोरी को सुरक्षित ढंड निकाला है। जयपुर से अचानक चली आई इस किशोरी की लोकेशन आला हजरत एक्सप्रेस में मिलने के बाद आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई की। बालिका को उसके परिजनों की लिखित सहमति पर सुरक्षित उनके हवाले कर दिया गया है। परिजनों और जयपुर पुलिस ने आरपीएफ गुरुग्राम टीम की इस त्वरित कार्रवाई और सहयोग के लिए उनका विशेष रूप से धन्यवाद किया है। आरपीएफ थाना गुरुग्राम में जयपुर निवासी एक व्यक्ति ने उपस्थित होकर अपनी भांजी के अचानक घर से चले आने की सूचना दर्ज कराई।

जयपुर पुलिस द्वारा निकाली गई मोबाइल लोकेशन जयपुर पुलिस द्वारा निकाली गई मोबाइल लोकेशन के आधार पर पता चला कि बालिका ट्रेन संख्या 14322 आला हजरत एक्सप...