हापुड़, मार्च 2 -- क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी को बरामद करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र के गांव में स्थित कालोनी निवासी व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दर्ज कराई गई रिपोर्ट उल्लेख किया था कि चार दिन पूर्व उसकी बेटी देर रात को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। घर से हजारों की नकदी और जेवर भी गायब थे। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद किशोरी को तलाश किया, जिसके बाद पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी को बरामद करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...