हरदोई, अप्रैल 19 -- बावन, संवाददाता। लगभग 7 महीने पहले लापता हुई किशोरी को लोनार पुलिस नहीं ढूंढ पा रही है। किशोरी का कही पता नहीं चल रहा है। इस मामले में 4 विवेचक बदल चुके हैं। लोनार पुलिस इसको नहीं ढूंढ पाई है इसलिए एसपी ने इस मामले की विवेचना सीओ हरपालपुर को सौपीं है। बताया गया है कि लोनार कोतवाली छेत्र के गांव बहोरवापुर से लगभग 7 माह पहले घर से चारा लेने के लिए निकली 14 वर्षीय किशोरी अचानक से लापता हो गयी। परिजनों ने कोतवाली लोनार में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस जबसे ही किशोरी को तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी 5 सितंबर की दोपहर घर से निकली थी लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आई। इस मामले में लोनार पुलिस की लापरवाही देखने में आ रही है। एसपी के आदेश पर इस मामले की विवेचना सीओ हरपालपुर सते...