कन्नौज, अप्रैल 28 -- सौरिख थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हडक़ंप मच गया। काफी तलाश के बावजूद जब किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। मामले में किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थना पत्र के अनुसार 27 अप्रैल की सुबह किशोरी के माता-पिता किसी कार्य से मेडिकल कॉलेज तिर्वा गए हुए थे। घर पर किशोरी अकेली थी। शाम करीब 7 बजे जब उसका चाचा घर पहुंचा, तो किशोरी वहां नहीं मिली। यह भी पढ़ें- पड़ोसी युवक ने किशोरी को किया अगवा पहले तो परिजनों ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारी में खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में ग्रामीणों से जानकारी मिली कि कबीरपुर गांव निव...