रुडकी, मई 31 -- थाना क्षेत्र के एक गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई किशोरी का शव शनिवार शाम मोहम्मदपुर झाल से बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 27 मई को खेत में काम करने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर किशोरी की बरामदगी की मांग की थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच शनिवार शाम मोहम्मदपुर झाल से किशोरी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरने के बा...