सोनभद्र, जून 9 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सीधार में 28 मई से लापता 14 वर्षीय सोनमतिया देवी पुत्री जदुवीर उर्फ जवाहिर सिंह का शव मंगलवार को जंगल में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। परिजनों के अनुसार किशोरी सोनमतिया देवी बिना किसी को बताए घर से चली गई थी। उसकी तलाश रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस दौरान गुमशुदगी की रिपोर्ट मोरवा थाने में दर्ज नहीं कराई गई थी। मंगलवार को ग्रामीणों से सूचना मिली कि गांव से करीब 4-5 किलोमीटर दूर जंगल में एक किशोरी का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान सोनमतिया देवी के रूप में की। शव प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पेड़ पर लटका मिला। मोरवा थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्ट...