हजारीबाग, मार्च 2 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के कोरियाडीह शिवपुर से 26 फरवरी से लापता 17 वर्षीय किशोरी का शव सोमवार को घर से थोड़ी दूर पर स्थित एक कुएं से मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किशोरी के लापता होने के बाद उसके पिता ने बरही थाना में 26 फरवरी को आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की लेकिन किशोरी के अपहरण को लेकर कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली। जिस युवक पर आरोप लगाया गया था वह किशोरी के लापता होने के दिन से अपने घर पर ही था। सोमवार 2 मार्च को शिवपुर गांव के एक किसान के कुएं से किशोरी का शव मिला। किसान अपने कुएं पर पटवन के लिए पानी भरने गए थे कि किशोरी के शव को पानी के उपर देखा। उनके हल्ला करने पर ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। किशोरी के परिजनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.