हापुड़, अगस्त 13 -- उत्तराखंड के हरिद्वार से कांवड़ लेकर आ रहे गढ़ के गांव पावटी निवासी दो कांवडियां खतौली में आने के बाद लापता हो गए। परिवार के द्वारा तलाश किए जाने के बाद एक कावंड़िया सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिल गया है, जबकि दूसरे शव मेरठ के पोस्टमार्टम हाउस में मिला है। उसकी मौत कैसे हुई है अभी इसी जानकारी नहीं हो पाई है। दूसरे शिव भक्त के होश में आने के बाद ही मामले की सही जानकारी हो सकेगी। बता दें कि गांव निवासी राजीव और सतेंद्र सिंह गांव से हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए गए थे। वहां से कांवड़ लेकर वह घर के लिए आ रहे थे। यह भी पढ़ें- खतौली में आकर लापता हुए गढ़ के दो शिव भक्त परिजन के अनुसार सात अगस्त तक दोनों से बात हुई और वह खतौली में होना बता रहे थे। उसके बाद जब वह शिवरात्रि पर घर नहीं आए तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिवा...