बलिया, अगस्त 20 -- बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचवर कलां गांव में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने वाला छात्र 18 अगस्त को संदिग्ध हाल में लापता हो गया है। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामलें की जांच कर रही थी। इसी बीच छात्र सकुशल बरामद हो गया। भीमपुरा थाना क्षेत्र के खूंटा बहोरवां निवासी रामसमूझ यादव ने गड़वार पुलिस को बताया है कि मेरा लड़का 15 वर्षीय सिब्बू जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ में पढ़ता है। उनका कहना है स्कूल की ओर से फोन कर बेटे के गुम होने की जानकारी दी गयी। इस सम्बंध एसओ गड़वार हितेश कुमार का कहना है कि छात्र स्कूल से बगैर बताए घर चला गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...