कौशाम्बी, जून 2 -- चरवा थाने के रतगहा गांव से लापता अधेड़ का करीब 23 दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। परिजन रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर तलाश करते-करते थक चुके हैं, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया। मामले को लेकर परिवार में चिंता और बेचैनी बढ़ती जा रही है। रतगहा गांव निवासी रामकुमार प्रजापति (55) बीते नौ मई को घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारियों, आसपास के इलाकों और परिचितों के यहां खोजबीन की गई, मगर कोई जानकारी नहीं मिली। परेशान परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर अधेड़ की तलाश शुरू करने की बात कही थी, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। अधेड़ के अचानक गायब होने से परिवार के लोग परेशान हैं। परिज...