लापता अग्निवीर जवान की हरिद्वार में मिली लोकेशन
मुजफ्फर नगर, जून 5 -- चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए सेना के 23 वर्षीय अग्निवीर जवान अर्जुन शर्मा के मामले में एक बड़ा ट्वीस्ट सामने आया है। पुलिस की जांच में मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। वहीं, पुलिस को जवान की लोकेशन हरिद्वार में मिली है।चरथावल थानाध्यक्ष सत्यनारायण दहिया ने बताया कि हरिद्वार में अग्निवीर सिपाही को देखा गया है और जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।बता दें कि सेना में कार्यरत जवान अर्जुन शर्मा पुत्र कृष्ण पाल शर्मा गत 30 मई को छुट्टी पर अपने पैतृक गांव बिरालसी आए थे। गत तीन जून की सुबह लगभग चार बजे वह घर से टहलने के लिए निकले थे, जिसके बाद से वह वापस नहीं लौटे। परिजनों द्वारा चरथावल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.