मिर्जापुर, फरवरी 25 -- राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धनसिरिया गांव स्थित एक लॉन में मंगलवार की रात आई बारात में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब द्वारपूजा के दौरान लान मालिक व उसके कर्मचारियों ने लान में गंदगी करने को लेकर बरातियों की लाठी, डंडे और लोहे के रॉड से पिटाई कर दी। मारपीट में दूल्हे के जीजा सहित पांच लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। लान में मारपीट की जानकारी होते ही मौके पर राजगढ़ थाने की पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने मामला शांत कराके किसी तरह शादी कराया। वहीं पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खम्हरिया गांव निवासी गजेंद्र तिवारी की पुत्री शिखा की शादी संतनगर थाना क्षेत्र के रैकल गांव निवासी राजकुमार के पुत्र कुलदीप से तय थी। मंगलवार की शाम बारात धन...