नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- TRAI ने मोबाइल यूजर्स के लिए रिचार्ज से जुड़ा एक अहम फैसला लिया है। Telecom Regulatory Authority of India ने टेलीकॉम कंपनियों को कम अवधि वाले Voice और SMS रिचार्ज प्लान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसका फायदा खास तौर पर उन ग्राहकों को हो सकता है जिन्हें मोबाइल डेटा की जरूरत नहीं है और वे मुख्य रूप से कॉलिंग और SMS के लिए मोबाइल कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं। TRAI के नए नियम Telecom Consumer Protection (Thirteenth Amendment) Regulations, 2026 के तहत आए हैं। इसके मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों को Voice, SMS और Data के लिए 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले Special Tariff Vouchers यानी STVs उपलब्ध कराने होंगे। इसका मतलब है कि ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी वाले रिचार्ज के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से छोटी अवधि का विकल्प भी मिलेगा। ...