लात के ग्रामीणों ने विधायक को किया सम्मानित
लातेहार, मार्च 23 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के लात के ग्रामीणों ने वन विभाग से सड़क निर्माण के लिए एनओसी दिलाने पर मंगरा पहुंच कर स्थानीय विधायक रामचन्द्र सिंह को सम्मानित किया है। ग्रामीणों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि लात के जर्जर सड़क का निर्माण विधायक के प्रयास से सम्भव हो रहा है। काफी दिनों से वन विभाग ने लात के सड़क को वन भूमि को लेकर रोक लगा दी थी। जिस कारण सड़क का निर्माण अवरुद्ध हो गया था। जर्जर सड़क को झेलते हुए ग्रामीणों को आना - जाना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताया। कहा कि अब सड़क निर्माण होने की पूरी उम्मीद जग गई है। ग्रामीणों ने विधायक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर कई लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.