लातेहार, जून 28 -- लातेहार, हिटी। 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ रविवार को सदर अस्पताल परिसर में किया गया। डीसी संदीप कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। यह भी पढ़ें- पांच साल तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी के अवश्य पिलाएं : डीसी अभियान की रणनीति जिले में यह अभियान 28 जून, 29 जून एवं 30 जून 2026 तक तीन दिनों तक चलाया जाएगा। 28 जून बूथ दिवस इस दिन जिले भर में बनाए गए बूथों पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सेविकाएं 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की 2 बूंद दवा पिलाएंगी। 29-30 जून घर-घर दस्तकबूथ दिवस पर छूट गए बच्चों को कवर करने के लिए स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगे। जिले में कुल 1 लाख 55...