लातेहार में वज्रपात से दो लोगों की मौत, एक महिला घायल
लातेहार, अगस्त 4 -- लातेहार,संवाददाता। जिले में मंगलवार दोपहर हुई वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों घटनाएं करीब दो बजे की हैं। पहली घटना चंदवा थाना क्षेत्र के सुरली पंचायत स्थित बनहरदी गांव में हुई, जहां खेत में काम कर रहे 18 वर्षीय उपेंद्र उरांव की वज्रपात की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हल्की बारिश के दौरान अचानक मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने से वह अचेत हो गया। स्थानीय लोग उसे तत्काल सदर अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उपेंद्र अपने माता-पिता धनलाल उरांव और हिरवा देवी का इकलौता पुत्र था। यह भी पढ़ें- वज्रपात से एक महिला की मौत, पांच घायल इधर दूसरी घटना सदर प्रखंड की जालिम पंचायत में हुई, जहां खेत में हल चला रहे 60 वर्षीय शिवनाथ उरांव की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.