लातेहार, मार्च 6 -- लातेहार प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हो गया। बुधवार को सुबह से ही लोगों में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने अपने-अपने घरों में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और रंगों के साथ जमकर होली खेली। सदर प्रखंड के मोंगर, पाड़ेपूरा, जालिम, तरवाडीह, डीही, नावागढ़, धनकारा, मुरूप समेत कई पंचायतों में भी होली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सुबह लगभग नौ बजे से ही युवाओं की टोलियां गांव और शहर के विभिन्न मोहल्लों में निकल पड़ीं। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। यह सिलसिला दोपहर करीब त...