लातेहार, अप्रैल 7 -- लातेहार, प्रतिनिधि। डीटीओ उमेश मंडल ने लातेहार थाना क्षेत्र के उदयपुरा में विशेष वाहन जांच अभियान मंगलवार को चलाया । इस अभियान के दौरान कुल 27 वाहनों की जांच की गई। इस क्रम में मोटर वाहन अधिनियम 2019 के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 भारी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन चालान काटा गया। इन वाहनों से कुल 1,35,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। डीटीओ श्री मंडल ने बताया कि बिना वैध दस्तावेज, ओवरलोडिंग, फिटनेस एवं अन्य नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़े। डीटीओ ने आम नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.