लातेहार, मार्च 20 -- लातेहार, संवाददाता। लातेहार थाना क्षेत्र अंतर्गत किनामाड़ स्थित यम्मी रेस्टोरेंट के समीप पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए छापेमारी अभियान में यह सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, यूपी 26टी 7820 नंबर का ट्रक रांची से पलामू की ओर जा रहा था, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ट्रक के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और अंचल अधिकारी नंदकुमार राम तथा एसआई राहुल सिन्हा के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई। यम्मी रेस्टोरेंट के पास खड़ी ट्रक की जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें भूसे के अंदर बड़ी चालाकी से गांजा छुपाकर रखा गया था। प्रार...