लातेहार, अप्रैल 20 -- लातेहार प्रतिनिधि। लातेहार जिले में बढ़ती गर्मी और अनियमित बिजली आपूर्ति ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण भी राहत देने में असमर्थ साबित हो रहे हैं। सबसे अधिक असर कारोबारियों पर पड़ा है। स्थानीय व्यापारी राजेंद्र प्रसाद, सुमित गुप्ता और राजू कुमार ने बताया कि बिना पूर्व सूचना के बिजली काट दी जाती है, जिससे उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- हीटवेव से बचाव : सदर अस्पताल में स्पेशल 6 बेड का एसी वार्ड तैयार वहीं आरती कुमारी ने कहा कि बिजली नहीं रहने से घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतें आती हैं। अभिषेक कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.