लातेहार, अप्रैल 5 -- झारखंड के लातेहार जिले में एक दर्दनाक हादसे में शनिवार शाम दो लोगों की डैम में डूबने से मौत हो गई। यह घटना गम्हरिया डैम में करीब शाम 5 बजे हुई, जहां दोनों युवक नहाने के लिए गए थे। अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण वे डूब गए और उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान विशाल परहैया (18) और मनोज परहैया (32) के रूप में हुई है। दोनों बरवाडीह प्रखंड के नटवार टोला के निवासी थे और आपस में परिचित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैबचाने की कोशिश हुई लेकिन देर हो गई चिपादोहर थाना प्रभारी याकीन अंसारी ने बताया कि दोनों युवक परहैया समुदाय से आते थे और...