लातेहार, मई 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जामिया अनवारे सैयदना तरवाड़ीह में तंजीम उलमाए अहलेसुन्नत जिला लातेहार की एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें मौलाना तौसीफ साहब के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें फांसी की सजा देने की मांग जोरदार तरीके से उठाई गई। बैठक में मौजूद उलमाए किराम और जिम्मेदारान ने इस घटना पर गहरा दु:ख और नाराज़गी जाहिर की। तंजीम के जरनल सेकेट्री मुफ्ती मुदस्सिर आलम अमजदी साहब ने अपने संबोधन में कहा कि मौलाना तौसीफ साहब के साथ हुई घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने हुकूमत और प्रशासन से मांग की कि मामले की तेज़ी से जांच कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। बैठक में तंजीम के सरपरस्त कारी बरकतुल्लाह रजवी साहब, तंजीम के नाजिमे आला कारी इरफान रजा जियाई साहब तंजीम क...