लातेहार, मार्च 29 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला खेल स्टेडियम मैदान में रविवार को अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का भव्य शुभारंभ हुआ। स्पोर्ट्स ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने किया। उद्घाटन समारोह में जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने विधायक प्रकाश राम को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया, वहीं अध्यक्ष रंजीत पांडेय ने स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर पंकज तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए जिला मुख्यालय में वॉलीबॉल मैदान की स्थिति पर ध्यान आकर्षित किया और बेहतर खेल सुविधाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। खिलाड़ियों को संबोध...