लातेहार, मई 8 -- लातेहार,प्रतिनिधि। लातेहार पुलिस द्वारा साइबर अपराध नियंत्रण के साथ-साथ गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने सीइआइआर पोर्टल की मदद से 20 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने लातेहार पुलिस के कार्यों की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दूरसंचार विभाग के सीइआइआर पोर्टल की मदद से गुम या चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत सीइआइआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें अथवा अपने नजदीकी थाना में संपर्क करें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित क...