लातेहार, मार्च 12 -- झारखंड की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मिल रही धमकी के बीच एक और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार लातेहार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई और परिसर को खाली करने का आदेश दे दिया गया। कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच की जा रही है।डॉग स्क्वॉयड की टीम लातेहार कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची। इसके साथ बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाशी ली जा रही है। यह भी पढ़ें- बोकारो कोर्ट में बम की खबर से मचा हड़कंप, ईमेल से मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिसपहले भी मिली है बम की धमकी बीते कुछ दिनों से लगातार झारखंड की कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मि...