लातेहार के 6.70 मीट्रिक टन जीराफूल चावल को दिल्ली-गुड़गांव के लिए रवाना डीसी ने दिखाई हरी झंडी
लातेहार, अगस्त 31 -- लातेहार, संवाददाता। जिले के किसानों द्वारा उत्पादित प्रसिद्ध जीराफूल चावल को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से सोमवार को समाहरणालय परिसर से 6.70 मीट्रिक टन जीराफूल चावल की खेप दिल्ली-गुड़गांव के लिए रवाना की। डीसी संदीप कुमार, डीडीसी सैय्यद रियाज अहमद व डीपीएम संतोष कुमार ने वाहन को हरी झंडी दिखाकर प्रेषण के लिए रवाना किया। यह प्रेषण महुआडांड़ एफपीसी के माध्यम से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए किया गया है। इस पहल को जिला प्रशासन, लातेहार व डीएफएफटी फंड का सहयोग प्राप्त है। अधिकारियों ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य किसानों के उत्पादों को बेहतर बाजार से जोड़ना, उन्हें उचित मूल्य दिलाना, आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। साथ ही लातेहार के प्रसिद्ध जीराफूल चावल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.