लातेहार, जून 10 -- लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार ब्लड बैंक में कार्यरत लैब टेक्नीशियन बिनय कुमार सिंह को डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) प्रथम वर्ष की परीक्षा के लिए बतौर एक्सटर्नल एग्जामिनर (बाह्य परीक्षक) प्रतिनियुक्त किया गया है। वे 9 जून से 13 जून तक आयोजित होने वाली परीक्षा में अपनी सेवाएं देंगे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले स्थित रामबचन यादव पारामेडिकल कॉलेज, खुरासन, फूलपुर में आयोजित की जा रही है। इस संबंध में ऑल इंडिया मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के एकेडमिक बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। बिनय कुमार सिंह ने बताया कि डीएमएलटी पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद विद्यार्थी सरकारी एवं निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी लैब तथा ब्लड बैंक में लैब टेक्नीशियन के रूप ...