लातेहार, मार्च 30 -- लातेहार। जिला मुख्‍यालय के रितेश कुमार महलका को उनके उत्‍कृष्‍ट कार्य एवं सराहनीय प्रदर्शन के लिए जमशेदपुर में आयोजित झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अधिवेशन में (2025-26) में सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन और प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया ने उन्‍हें स्‍मृति चिन्‍ह भेंट कर सम्‍माानित किया। रितेश महलका ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरे झारखंड भर में एम्बुलेंस सेवा, शव वाहन सेवा, फ्रीजर बॉक्स प्रकल्प एवं ऑक्सीजन सेवा के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...