लातेहार, अप्रैल 24 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। इस वर्ष जिले के विभिन्न प्रखंडों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टॉप 10 सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। खास बात यह रही कि टॉप 10 में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला, जहां आठ छात्राओं ने स्थान बनाया, जबकि 14 छात्र भी सूची में शामिल रहे। जिले में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा रूपली राज ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर इसी विद्यालय की रोशनी गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। यह भी पढ़ें- जिला टॉपर रूपाली राज आईएएस तो सेकेंड टॉपर रौशनी बनना चाहती है सीए   वहीं तीसरे स्थान पर प्रोजेक्ट हाई स्कूल सासंग की तराना परवीन ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्...