लातेहार, जनवरी 29 -- लातेहार,संवाददाता। नगर पंचायत आम निर्वाचन 2026 की घोषणा के साथ ही पूरे लातेहार अनुमण्डल सम्पूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए एसडीएम अजय कुमार रजक ने बताया गया कि लातेहार में नगर निर्वाचन की प्रक्रियाओं को प्रारम्भ किया जा चुका है। इस अवधि में विभिन्न राजनैतिक दलों तथा प्रत्याशियों के द्वारा चुनाव प्रचार हेतु जनसभा / जुलूस का आयोजन किया जाएगा। जन सभा एवं जुलूस में राजनैतिक प्रतिद्वंदिता एवं प्रतिस्पर्धा के कारण शस्त्र एवं शक्ति प्रदर्शन कर मतदाताओं को प्रभावित/आंतकित किये जाने तथा विधि-व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। इसके अतिरिक्त मतदाताओं को डराने, धमकाने, जातीय, साम्रदायिक तथा धार्मिक विद्वेष की भावना फैलाने के लिए अवांछित / असामाजिक तत्वों के...