गढ़वा, जनवरी 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रविवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध महुआ शराब निर्माण की मिल रही शिकायतों के आलोक में सघन छापेमारी अभियान चलाया। उसी क्रम में लातदाग गांव में चूड़ामणि पहाड़ के पास अवैध शराब निर्माण का एक अड्डा पकड़ा गया। उसे ध्वस्थ करा दिया गया। साथ ही 25 क्विंटल जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया। लातदाग गांव में की गई छापेमारी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। उन्हें तत्काल नष्ट कर दिया गया। साथ ही 14 ड्रमों में संग्रहित लगभग 25 क्विंटल महुआ जावा को मौके पर ही नष्ट किया गया। उक्त ड्रम पांच अलग-अलग स्थानों पर छुपा कर रखे गए थे। उनमें चार ड्रम ज़मीन में गाड़कर छुपाए गए थे। उन्हें एसडीएम के निर्देश पर उनके सुरक्षा कर्मियो...