लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण में बढ़ा पात्रता दायरा
फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- पलवल, अभिषेक शर्मा। हरियाणा सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' के दूसरे चरण की शुरुआत की है। इसके तहत अब 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाएं भी योजना के लिए आवेदन कर सकेंगी। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। योजना के दूसरे चरण के लिए प्रदेश में पंजीकरण शुरू हो चुका है। उन्होंने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में लगाए जा रहे सेवा सेतु शिविरों में भी महिलाएं योजना के लिए पंजीकरण करा सकती हैं। यह भी पढ़ें- हरियाणा में जनकल्याण, जनसंवाद और सेवा वितरण पर सरकार का जोर यहां योजना की जानकारी देने के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.