औरंगाबाद, जनवरी 8 -- सलैया थाना क्षेत्र के गर्डी गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने लाठी और ईंट से हमला कर बड़े भाई और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। घायलों में गांव निवासी महीपत चौधरी के पुत्र विनय चौधरी और उनकी पत्नी सुशीला देवी शामिल हैं। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान विनय चौधरी ने बताया कि काम से घर लौटने पर उन्होंने देखा कि छोटा भाई संजय चौधरी पिता के साथ मारपीट कर रहा था। विरोध करने और पिता को बचाने पर संजय ने गुस्से में लाठी और ईंट से हमला कर दिया, जिससे विनय का एक पैर टूट गया। पीड़ित की ओर से सलैया थाना में आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष कन्हैया शर्मा ने बताया कि गर्डी गांव में मारपीट की सूचना और आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...