रांची, अगस्त 10 -- रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने विधानसभा घेराव करने पहुंचे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन के इस्तेमाल की निंदा की है। उन्होंने इसे सरकार की संवेदनहीनता करार देते हुए कहा कि कंटीले तारों की बैरिकेडिंग के बावजूद युवाओं का जुटना उनके गहरे आक्रोश का प्रमाण है। देवशरण भगत ने सरकार से परीक्षा व नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। कहा, यदि युवाओं के धैर्य की परीक्षा ली गई और उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो आंदोलन पूरे झारखंड में व्यापक रूप ले लेगा। यह भी पढ़ें- युवाओं की आवाज नहीं दबा सकती सरकार : सुदेश यह भी पढ़ें- रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले, पुलिस ने बताई बवाल के पीछे की कहानी यह भी पढ़ें- 'आज ...