कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर, संवाददाता। फीलखाना के लाठी मोहाल में शातिरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़ नकदी व जेवरात समेत करीब 5 लाख का माल पार कर दिया। आरोप है कि, शिकायत पर पुलिस के कार्रवाई न करने पर आलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई, तब रिपोर्ट हुई। पी रोड समृद्धि विला निवासी मनोज माहेश्वरी के अनुसार उनका लाठी मोहाल हींग वाली गली में पुराना मकान है। जहां वह महीने में एक-दो बार आते-जाते रहते हैं। 20 नवंबर की सुबह जब पुराने मकान पहुंचे तो जैसे-तैसे दरवाजा खुला। फिर कमरों में अलमारी का लॉकर टूटा देख व बिखरा सामान देख दंग रह गए। शातिर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर व अन्य सामान समेत करीब 5 लाख का मॉल उड़ा ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सीसी फुटेज खंगाल कर आरोपित की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.