लखीमपुरखीरी, फरवरी 26 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुनर्भुग्रन्ट में घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से हुई मारपीट में एक व्यक्ति का सिर फट गया, जबकि महिला व उसकी बेटी को भी चोटें आईं। पुलिस ने तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुनर्भुग्रन्ट निवासी सीता देवी के अनुसार, 23 फरवरी की रात करीब 11.30 बजे पड़ोसी संजय उनके घर के बाहर गालियां दे रहा था। बेटी प्राची के मना करने पर संजय, उसकी पत्नी संतोषी और बेटी मुस्कान ने उसे पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने गईं सीता और उनके जेठ घनश्याम पर भी आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे घनश्याम लहूलुहान हो गए। जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.