गाज़ियाबाद, मार्च 11 -- गाजियाबाद। प्रताप विहार सेक्टर-11 के बी-ब्लॉक में रहने वाले सिद्धार्थ शर्मा ने पुलिस को बताया कि आठ मार्च को दोपहर करीब ढाई बजे वह घर से बाल कटवाने के लिए मार्केट जा रहे थे। इसी दौरान बी-ब्लॉक में ही रहने वाला शाहिद उनसे टकरा गया। आरोप है कि टकराने के बाद शाहिद ने गाली-गलौच शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट करने लगा। पीड़ित का कहना है कि कुछ ही देर में शाहिद के भाई आकिब और अजीम भी मौके पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर उनके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.