हापुड़, जून 25 -- हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीपुरा में घर में घुसकर लाठी डंडों से वार कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीपुरा निवासी जगशरण सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि गांव के हरशरण ने उसके खेत का पानी तोड़ दिया। पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज कर दी। आरोप है कि आरोपी उसके घर में घुस गया और लाठी डंडों से पीड़ित के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मारपीट में पीड़ित के सिर में 8-10 टांके आए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले...