सीतापुर, मई 3 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना थाना क्षेत्र में विवाद के चलते दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के अनोगी निवासी मोहित पुत्र राम प्रकाश ने बताया कि बड़ी कुसौली के रहने वाले योगेन्द्र उर्फ वीरु, नरेंद्र और शिवम से उनकी रंजिश हैं। आरोप है कि योगेंद्र, नरेंद्र, शिवम उसके पास आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- दबंगों ने ग्रामीण को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी मोहित ने बताया कि घटना के बाद थाना संदना पुलिस ने 21 अप्रैल 2026 को ही उसका ...