बरेली, मार्च 7 -- बहन के घर होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे भाइयों को बहनोई ने अपने भाइयों के साथ लाठी-डंडों से पीटा और लाइसेंसी बंदूक से गोली मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। इस मामले में चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सुभाषनगर की गंगानगर कॉलोनी निवासी अवधेश यादव ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन पिंकी की शादी आठ मई 2025 को बिथरी के गांव मानपुर अहियापुर निवासी अंजीत यादव से हुई थी। पांच मार्च की शाम वह अपने भाई सर्वेश यादव और दोस्त गौरव शर्मा के साथ बहन के घर होली मिलने गए। इस दौरान बहन ने पति द्वारा मारपीट करने की बात कही तो वह बहनोई अंजीत को समझाने लगे। इससे बौखलाए बहनोई अंजीत यादव ने अपने भाई कुलदीप, सुरजीत और राजीव के साथ उनसे गालीगलौज किया। विरोध करने पर सभी ने अवधेश, उनके भाई सर्वेश और दोस्त गौर...