हापुड़, जनवरी 16 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा में बच्चों के झगड़े को लेकर कछ आरोपियों ने पीड़ित पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ग्राम उपैड़ा निवासी ओमवीर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 13 जनवरी की शाम करीब सात बजे वह गांव के लाला की दुकान पर बीड़ी का बंडल लेने गए था। उसी दौरान बच्चों के झगड़े को लेकर गांव के टीटू, बिट्टू और सचिन ने उसके साथ गाली गलौज कर अभद्रता कर दी। विरोध पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। विवाद होता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जिन्हें आता देखकर आरोपी हत्या की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुं...