हापुड़, मार्च 7 -- थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में मोहल्ला भीम नगर निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि होली पर उनका पुत्र अरविंद मिठाई लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में पुत्र को यश और लक्की ने रोक लिया और गाली गलौज करने लगे थे। जिसके बाद पुत्र वासप घर आ गया। आरोप है कि लाठी डंडे लेकर यश, लक्की, हैप्पी, शेखर और शिवम घर आकर मारपीट करने लगे थे। पुत्र की आवाज सुनकर पुत्र अनुज, धर्मदत्त और पुत्री सोनम, नेहा वहां पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोगों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.