सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिरधी नरोखर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र स्व. गिरधारी प्रसाद ने तहरीर देकर लाठी-डंडे से पिटाई करने का आरोप लगाया। मुकेश कुमार ने बताया कि 25 जनवरी को वह राबर्ट्सगंज के इंन्द्रपुरी कालोनी में अपनी वाहन से गिट्टी गिराने गया था। इसी दौरान माल गिराने की बात को लेकर विकाश पटेल पुत्र अरविन्द, विशाल कुमार सिंह पुत्र अरविन्द कुमार सिंह व दीपक कुमार सिंह पुत्र रवि प्रकाश सिंह, रविप्रकाश सिंह पुत्र बैजनाथ निवासीगण इन्द्रपुरी कालोनी ने गाली गलौज देते हुए लाठी-डंडे से पिटाई की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...