जौनपुर, जून 9 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के अमाई गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की शाम को मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है। अमाई गांव निवासी राजेश कुमार सरोज ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की रात करीब 9:15 बजे उनके पड़ोसी संजीव कुमार सरोज, सूरज कुमार सरोज, यजनारायण सरोज और सोनू गुप्ता पुरानी रंजिश को लेकर उनसे तू-तू मैं-मैं करने लगे। बात बढ़ने पर सभी ने लात-घूसे और लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मारपीट करने वाले दो आरोपियों पर केस राजेश कुमार के मुताबिक, जब वह जमीन पर गिर गया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां दीं। इस दौरान उनके भतीजे आदित्य सरोज...