बलिया, मार्च 27 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। खेत से मक्का के कुछ पौधे उखाड़ लेने को लेकर हुए विवाद के बाद दबंगों ने रेवती कस्बा में लाठी-डंडे से पीटकर एक वृद्ध की हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह घर के बाहर शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। एएसपी (दक्षिणी) कृपा शंकर और सीओ (बैरिया) मोहम्मद फहीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पिता और उसके बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। कस्बा के वार्ड नंबर नौ के मूल निवासी 65 वर्षीय श्रीराम पांडे नगर के ही वार्ड नंबर तीन स्थित अपने डेरा पर रहते थे। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के अनुसार शुक्रवार की सुबह करीब सवा सात बजे रेवती पुलिस को सूचना मिली कि श्रीराम पाण्डेय का उनके घर के बाहर पड़ा हुआ है। मृतक के पट्टीदार और रिश्तेदारों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.